फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में 14,445 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में 14,445 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 50 स्थानों पर शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23300 रखा गया था। उसके स्थान पर 14,445 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 50 स्थानों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1052 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 950, नाथनगर में 2500 के स्थान पर 1930, सांथा में 2500 के स्थान पर 2010, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 2000, मेंहदावल में 2500 के स्थान पर 2120, हैंसर बाजार में 2500 के स्थान पर 2300, बेलहर में 2500 के स्थान पर 978, बघौली में 2500 के स्थान पर 763, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 260 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 82 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें