फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुधार पर बैठक के लिए मिले 13 लाख रुपये

Thu, 20 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में सुधार के लिए 13 लाख मिले हैं। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक करके आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। हर स्कूल को बेहतर बनाने के लिए क्या व्यवस्था करनी है, यह तय किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी। इसके बाद जिले के स्कूलों के विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पैसे केवल विद्यालय प्रबंध समितियों की बैठक के लिए मिले हैं। जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 250 कंपोजिट विद्यालय, 805 प्राथमिक विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक लाख सात हजार के करीब बच्चे नामांकित हैं। इन विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन उपलब्ध कराने के लिए और बेहतर क्या किया जा सकता है इसको लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के साथ ही अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।
सबकी राय लेने के बाद एक रिपोर्ट तैयार होगी और उसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। इन विद्यालयों में बैठक के लिए कुल 13 लाख रुपये शासन ने जारी किया है। हर विद्यालय को 1100 रुपये मिलेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में बैठक होनी और अभिभावकों से विद्यालय की बेहतरी के लिए राय लिया जाएगा। बीईओ के साथ प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें