फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,991 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
12,991 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। 23,000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। उसके स्थान पर 12,991 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली के अंतर्गत आने वाले 30 गांव शिविर लगाकर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1013 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 860, नाथनगर में 2500 के स्थान पर 940, सांथा में 2500 के स्थान पर 1510, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 2040, मेंहदावल में 2600 के स्थान पर 1970, हैंसर बाजार में 2300 के स्थान पर 1314, बेलहर में 2400 के स्थान पर 1870, बघौली में 2400 के स्थान पर 1020, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 290 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 164 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें