फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बंद मिला विद्यालय कहीं शिक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं बंद मिला विद्यालय कहीं शिक्षक नदारद
विज्ञापन

डीसी एमडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने करीब 12 शिक्षकों का रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला समन्वयक एमडीएम ने 16 जून को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालय बंद मिले तो कई विद्यालयों से शिक्षक नदारद मिले। एमडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने इन विद्यालयों के लगभग 12 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन डीपी चंद ने 16 जून को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनखिरियां में 70 छात्रों के सापेक्ष मात्र आठ छात्र मौके पर मिले। सहायक अध्यापिका मनीषा पारिख और शिक्षामित्र कौशिल्या अनुपस्थित पाई गईं। इनके जरिए कोई ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया गया था। इन लोगों का वेतन रोक दिया गया है। कंपोजिट विद्यालय सिहटीकर में सहायक अध्यापिका सिद्धि श्रीवास्तव और उमेश कुमार अनुपस्थित थे। इनका भी वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में सहायक अध्यापिका मोनिका मद्घेशिया अनुपस्थित मिलीं। मोनिका मद्घेशिया का वेतन रोका गया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय उजरौटी एक बजकर 20 मिनट पर ही बंद हो गया था। यहां पर तैैनात समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय महनी भी एक बजकर पांच मिनट पर बंद पाया गया। यहां भी सभी स्टाफ का वेतन रोका गया है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया है, वे सभी लोग अपने बीईओ के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण उन्हें उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें