12, 909 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
-23,600 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत जिले के 173 गांव में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,600 रखा गया था। उसके स्थान पर 12,909 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 173 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1205 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 572, नाथनगर में 1000 के स्थान पर 980, सांथा में 2500 के स्थान पर 1320, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 3300, मेंहदावल में 2500 के स्थान पर 920, हैंसर बाजार में 2600 के स्थान पर 1560, बेलहर में 2600 के स्थान पर 377, बघौली में 2600 के स्थान पर 2450, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 70 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 135 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।