1194 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
बृहस्पतिवार को 15,900 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 15,900 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1194 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 160 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1500 के सापेक्ष 483, नाथनगर में 1800 के सापेक्ष 110, सांथा में 1500 के सापेक्ष 20, सेमरियावां में 1700 के सापेक्ष 40, मेंहदावल में 1700 के सापेक्ष 70, हैंसर बाजार में 1700 के सापेक्ष 61, बेलहर में 1500 के सापेक्ष 100, बघौली में 1700 के सापेक्ष 80, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।