सीएम आरोग्य मेले में 1145 मरीजों की हुई जांच
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसमें 1145 मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क पर 968 लोग आएख् जिनमें 209 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1145 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इनमें 435 पुरुष, 547 महिलाएं और 163 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 131, मधुमेह के 35, त्वचा रोग के 184, ब्लड प्रेशर के 40, एनीमिया के 15, लीवर के 22 तथा अन्य रोगों के 687 रोगी पहुंचे।