4700 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
संतकबीरनगर। रविवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 50 गांवों में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 24,000 था। उसके स्थान पर 4700 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 50 गांवों में शिविर लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 24000 था। उसके स्थान पर 4700 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाए हैं, वे अस्पताल पर जाकर टीकाकरण करा लें।