फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में दस वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन में दस वाहन सीज
विज्ञापन

- शुक्रवार शाम सात बजे पुलिस ने की कार्रवाई
- चारों प्रत्याशियों के अलावा समर्थकों पर केेस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में अलग-अलग जगहों से चार प्रत्याशियों के दस वाहनों को पकड़ा। जिन्हें सीज कर दिया गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे धनघटा पुलिस ने इन प्रत्याशियों के अलावा वाहन चालकों व कुछ समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसओ आरके गौतम ने बताया कि बगैर अनुमति के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अभिनंदन यादव का पिकअप प्रचार वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जिस पर सात से आठ लोग सवार थे। वाहन मुकेश निवासी कटार मिश्र चला रहे थे। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अशीष यादव का पिकअप प्रचार वाहन बगैैैर अनुमित के पकड़ा गया। वाहन पर सात - आठ लोग सवार थे। इनके वाहन को चालक संजय और रामवृक्ष निवासी मुंडेेेरा चला रहे थे। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बदामा देवी पत्नी संतोष चौहान का पिकअप प्रचार वाहन बगैर अनुमति के पाया गया। इनके वाहन को तसलीम निवासी गोसइतीपुर चला रहे थे। खाजों गांव के प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम पत्नी राजू का एक चार पहिया वाहन व छह बाइक जुलूूस में शामिल मिले। सभी वाहनों को सीज कर लिया गया। चार प्रत्याशियों, वाहनों के चालक व अन्य पर आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें