फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर हुई घटना में दो लोग घायल
जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित मगहर के दुर्गा मंदिर चौराहे पर रविवार को बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक व पीछे बैठी एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया। मरने वाली युवती के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तामेश्वरनाथ निवासी गंगाराम पुत्र ओमप्रकाश बाइक से अपने गांव की ही रंजना भारती (17) व उसकी छोटी बहन संजना को लेकर गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। अभी वह मगहर के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार रंजना पुत्री रामफेर भारती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी छोटी बहन संजना व बाइक चालक गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद इलाज के लिए भेज दिया गया है। जबकि रंजना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें