फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज पढने के लिए नहाते समय नल में उतरे करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (चंदौसी)। थाना क्षेत्र के भकरौली में ईद की नमाज की तैयारी के लिए सुबह नहाते समय नल पर आए करंट से युवक बेहोश हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर एसडीएम गुन्नौर पहुंचे और आर्थिक सहायता के लिए परिवार को आश्वास दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी शारिफ अली (18) पुत्र जफरूद्दीन बुधवार की सुबह छह बजे ईद की तैयारी के लिए घर में लगे हैंडपंप पर नहाने लगा। घर के पीछे दो पोल पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर तक हाईटेंशन लाइन आ रही है और वहीं से पावर की सप्लाई घरों को रही है। एचटी लाइन का एक इंसुलेटर भी टूटा हुआ है। इससे करंट नीचे उतराया और बारिश में नमी होने के कारण पड़ोस में जफरूद्दीन के मकान में नल तक पहुंच गया।
नल में आए करंट की चपेट में आने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने युवक को गिरते देखा, तो शोर मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। करंट से बेहोश हुए युवक को इलाज के लिए गुन्नौर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियों की जगह घर में चीख पुकार मच गई। घटना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है। इससे बड़े दो भाइयों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसडीएम रामकेेश धामा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली करंट के हादसे में परिवार को दुर्घटना बीमा की धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीण पहले भी घरों के नल में करंट आने की कर चुके हैं शिकायत
थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी सत्तार अली, यतीम, जफरूद्दीन, हरनारायण, यामीन, मेहंदी हसन, लाल मोहम्मद, सूबेदार, सुखराम ने घरों में नल पर हल्का करंट आने की मौखिक शिकायत लाइनमैन से कर चुके हैं। करंट से बचाव के लिए सभी ने नल के हत्थे पर पीवीसी प्लास्टिक का पाइप चढ़ाया है पर जफरूद्दीन के घर में लगे नल में पाइप नहीं चढ़ा था। अगर ऐसा होता, तो शायद युवक की जान नहीं जाती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौखिक शिकायत पर किसी ने गौर नहीं किया और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें