संभल। नगर के दुर्गा कॉलोनी स्थित एक पैलेस में पतंजलि योगपीठ की ओर से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा योग शिविर में योग कराया गया। शनिवार को आयोजित चार दिवसीय योग शिविर का प्रारंभ ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी, अनुराग सुधांशु, नीरज अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
मुख्य योग प्रशिक्षक कुलदीप ऐरन द्वारा योग कराया गया। रेनू वार्ष्णेय, कृष्णा रानी ग्रेवाल और संजय देवल ने उनका मंच पर सहयोग किया। शिविर का मुख्य विषय मोटापा और उच्च रक्तचाप रहा। जिसके लिए मुख्य योग अभ्यास और प्राणायाम कराये गए। कुलदीप ऐरन ने कहा कि योग और यज्ञ भारतीय संस्कृति के दो स्तंभ हैं। योग शिविर में लगातार योग और यज्ञ साथ-साथ निष्पन्न होता रहा वातावरण बिल्कुल सात्विक और सुगंध से भरा रहा। भक्तिभाव से विभोर होकर भजनों के साथ उपस्थित योग साधकों ने योगाभ्यास किया। इसमें त्रियक ताड़ासन, त्रिकोडासन, कोणासन, पादहस्तासन, चक्की आसन ,भुजंगासन अर्द्ध हलासन,पादवृतासन,द्धिचक्रासनद, मर्कटासन,कपालभाति,प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उथगीत आदि योगासन कराए गए। योग शिविर का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। इसमें सभी उम्र के योग साधकों ने भाग लिया। इस दौरान अवधेश वार्ष्णेय, वीनू, अनुज, गुलशन, प्रणव, प्रियांशु जैन, सनी गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, केके एडवोकेट, अरविंद, हरवीर सिंह, अमित शुक्ला, संजय देवल, विष्णु रस्तौगी, संजय सिंह, परमवीर सिंह, विनोद, अलका सिंह, सचिन, अरुण सुजाता, भावना, राखी गुप्ता, साधना पुठिया, अंकिता दुबे, संतोष, प्रमनी लोहिया, दीप्ती चौहान, रुक्मणी शुक्ला, संध्या रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका मैदान में भी जिला प्रशासन व नगर पालिका के निर्देशन में हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित योग महोत्सव के पांचवें दिन सूर्य नमस्कार कराते हुए इसे संपूर्ण व्यायाम बताया गया। तथा 21 जून को योग दिवस विशालतम रूप से दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने की रूपरेखा तय की गई।