फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में तप रहे बच्चे बोले- विद्यालय का पंखा चलवा दो मैडम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के सब्जी मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना का लाभ नहीं दिखाई दे रहा है। विद्यालय की दशा सुधरने की बजाए बिगड़ती जा रही है। अव्यवस्थाओं के चलते यहां बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल में बिजली कनेक्शन, पानी की सुविधा व शौचालय नहीं है। ऐसे में स्कूल को बेहतर बनाकर नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देने की मंशा पर पानी फिर रहा है। जनप्रतिनिधियों को बच्चों का यह दर्द दिखता ही नहीं और एसी कमरों में बैठे अफसरों के पास भी इस काम के लिए फुर्सत नहीं है। यही वजह है कि बच्चे गर्मी में तप रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शासन की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से ही परिषदीय विद्यालय खोलने का आदेश कर दिया था। हालांकि अभी बच्चों की संख्या स्कूलों में कम ही है। शनिवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में सब्जी मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होने के चलते भीषण गर्मी में बच्चे व शिक्षक पसीना पौंछते दिखे। वहां बिजली कनेक्शन न होने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था तो दूर शौचालय तक भी नहीं है। शिक्षा विभाग की ओर से पंखे तो दे दिए गए हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने के चलते वह रखे हुए धूल खा रहे हैं। बच्चों को पानी पीने व शौचालय के लिए अपने घर जाना पड़ता है। बिजली कनेक्शन न होने के चलते बच्चे गर्मी में परेशान दिखे और अंधेरे में ही पढ़ाई करते दिखे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल में बिजली की व्यवस्था नहीं है। कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। चहीं दूसरी ओर जब इस अव्यवस्था की जानकारी के लिए नगर खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन नहीं उठा।
-------------------------
कोट
विभाग की ओर से पंखे दिए गए हैं। लेकिन यहां बिजली कनेक्शन नहीं होने के चलते पंखे ऐसे ही रखे हुए हैं। बच्चों को शौच के लिए घर जाना पड़ता है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। कई बार विभाग को पत्रों के माध्यम से इसके लिए अवगत कराया गया है। लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी तबस्सुम, प्रधानाध्यापिका, सब्जी मंडी प्राथमिक विद्यालय, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें