संभल। नगर के सब्जी मंडी स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चों को कोटपूर्वी स्थित नगर शिक्षा संसाधन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। इसका परिजनों ने विरोध किया है। इसी क्रम में सोमवार को महिलाओं ने नगर पालिका परिषद में नगर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बच्चों को सब्जी मंडी स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई कराने की मांग की है।
महिलाओं का कहना है कि बेगम सराय, चमन सराय, शेरखां सराय और पंजू सराय के बच्चे सब्जी मंडी स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए जाते थे। अब उन्हें कोटपूर्वी स्थित नगर शिक्षा संसाधन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि बच्चे इतनी दूर नहीं जा सकते। क्योंकि वह विद्यालय काफी दूर है और बच्चे छोटे हैं। महिलाओं का कहना है कि इस व्यवस्था में काफी बच्चे विद्यालय नहीं जा पाएंगे। ऐसे में उनके सामने पढ़ाई नहीं करने का संकट आ जाएगा। महिलाओं ने मांग की है कि बच्चों की सब्जी मंडी स्थित परिषदीय विद्यालय में ही पढ़ाई कराई जाए। विरोध प्रदर्शन करने में शाइस्ता, रेशमा, रिहाना, नरगिस, रूखसाना, समरीन, नसरीन, राबिया, नाजमीन आदि मौजूद रहीं।