फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई किशोरी ने परिजनों से बताया अपनी जान को खतरा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी सात दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

वीडियो में किशोरी कह रही है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ घर से आई थी और अब निकाह भी कर लिया है। आगे कहती है कि उसके पति और उसकी जान को खतरा है। पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रही है। किशोरी का कहना है कि यदि उसके परिजनों को उसे सुपुर्द किया गया तो परिजन उसकी हत्या कर देंगे।
परिजन पुलिस से उसके पति के परिजनों को परेशान करा रहे हैं। जबकि उसके पति के परिजनों का कोई दोष नहीं है। किशोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में जब हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। किशोरी की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें