फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने पुत्र से जताया जान से खतरा, एसपी को सौंपा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में महिला ने अपने पुत्र व उसके साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला ने अपने पुत्र से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गुरेठा निवासी चंद्रवती का आरोप है कि उसका पुत्र गलत संगत में पड़ गया है। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ जुआ सट्टा व अन्य प्रदेशों से लड़कियां लाकर यहां बेचता है। महिला के समझाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता है।
महिला ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर 17 अगस्त उसके पुत्र ने चाकू मारने का प्रयास किया। अगर समय पर पति के अचानक पहुंचने पर उन्होंने उसे बचा लिया था। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला से एसपी से पुत्र व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें