फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिहावली में एक महिला बंदर के हमले में छत से गिरकर घायल हो गई थी। जिसका उपचार संभल के निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सिहावली निवासी आशा पत्नी आमिर हुसैन (30) 19 दिसंबर को घर की छत से कपड़े उतारने गई थी। घर पर बंदरों का झुंड मौजूद था। एक बंदर ने हमला करके उन्हें छत से नीचे गिरा दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। संभल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। उन्होंने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें