फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर अकरौली चौराहे पर बनी अस्थायी गोशाला के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा युवक, किशोरी घायल हो गए। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना नागफनी के मोहल्ला बंगला गांव निवासी सीमा (40) अपनी 16 वर्षीय पुत्री अंजलि व युवक चिंटू के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गाव बेहटा साहू से दवा लेने जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक जब अकरौली चौराहे के पास बनी अस्थायी गोशाला के पास पहुंची तो साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।
हादसे में बाइक चालक युवक, महिला व किशोरी घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक का पहिया महिला के सिर से होकर गुजर गया। इससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों व महिला के शव को 108 एंबुलेंस की मदद से चंदौसी सीएचसी भेजा गया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक महिला के दामाद निशांत निवासी मुरादाबाद की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें