फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से जिले का विकास होगा, प्रयागराज और मेरठ का सफर भी होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबा छह लेन गंगा एक्सप्रेस-वे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 96 प्रतिशत से ज्यादा जमीन अधिग्रहित कर ली गई हैं। शासन स्तर पर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अक्तूबर तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस एक्सप्रेस-वे के बनने से जिले में विकास को रफ्तार मिलेगी और प्रयागराज, मेरठ व अन्य शहरों का सफर आसान हो जाएगा। अब तक प्रयागराज जाने के लिए ज्यादातर लोग ट्रेन की यात्रा करते हैं। एक्सप्रेस बनने से जहां एक ओर सफर आसान हो जाएगा वहीं दूसरी ओर कारोबार भी बढ़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे पीपीपी मॉलड पर बन रहा है।
संभल जिले में संभल तहसील के 17 और चंदौसी तहसील के 14 गांव शामिल हैं। चंदौसी तहसील के बाद बदायूं से यह एक्सप्रेस-जुड़ेगा। संभल जिले में करीब 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा आ रहा है। दरअसल संभल जिले से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले के किसानों से 450 हेक्टेयर जमीन ली जानी है।
विज्ञापन

करीब 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा जमीन को अधिग्रहित कर लिया गया है। जो पांच प्रतिशत बची है उसको भी अधिग्रहित किया जाएगा। न्यूनतम सर्किल रेट का चार गुना सरकार अदा कर रही है। जो जमीन अधिग्रहित की जानी है उसकी अनुमानित कीमत करीब 450 करोड़ से ज्यादा है। इस एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) है।
मेरठ से शुरू हो रहा है गंगा एक्सप्रेस-वे
सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की शुरूआत मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांव के पास से होगी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के प्रयागराज बाईपास पर जुडापुर दांदू गांव के पास मिलेगा। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। संभल जिले में संभल तहसील के गांव ततारपुर संदल से एक्सप्रेस-वे प्रवेश करेगा और चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से होते हुए बदायूं जिले में प्रवेश कर जाएगा। यह कुल दूरी 38 किलोमीटर है।
एक्सप्रेस-वे पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, जमीनों की कीमत आसमान छू जाएगी
एक्सप्रेस-वे के नजदीक ढाबे व अन्य तरह के रोजगार के लिए अवसर मिलेंगे। जो जमीन एक्सप्रेस-वे के नजदीक होगी उसकी भी कीमत बढ़ जाएगी। जिले के किसानों को काफी बड़ा लाभ होगा। ऐसे ही अन्य लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 38 किलोमीटर लंबे इस सफर के दौरान काफी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे
तहसील संभल के गांव सहरा, ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर में होकर गंगा एक्सप्रेस वे निकलेगा। वहीं चंदौसी तहसील के गांव बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर शमशोई, नगलिया कठेर होते हुए बदायूं से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें