फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के मुद्दे पर क्यों खामोश हैं मोदी : ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने की बात कहते हैं, लेकिन कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के सवाल पर वो खामोश क्यों हैं। हिजाब पहनने वाले बेटी को कॉलेज में घेर गया, मोदी को इस मुद्दे पर तो कुछ बोलना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संभल विधानसभा क्षेत्र के गांव गुमसानी में प्रत्याशी मुशीर खां तरीन के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे ओवैसी ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि तीन तलाक और यूएपीए कानून बनने के दौरान उन्होंने सदन में विरोध किया था, लेकिन अखिलेश ने कोई विरोध नहीं किया। वह चुप रहे या अपनी सड़क बनाने की बात कहते रहे। उन्होंने मुसलमानों के हक में कोई बात नहीं कहीं। कहा कि सहारनपुर में प्रधानमंत्री कह रहे थे कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाया है। ओवैसी बोले कि हक नहीं दिलाया है बल्कि तीन तलाक कानून से मुसलमान महिलाओं का भला नहीं हुआ है। कहा कि हिजाब से रहने वाली बच्ची को गुंडों ने कॅालेज में घेर लिया और प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। वह वैसे तो महिलाओं के हक की बात कहते हैं लेकिन जब हिजाब करने वाली बच्ची को घेरा जाता है तो चुप रहते हैं।
यूएपीए कानून पर कहा कि इस कानून का इस्तेमाल मुसलमान, दलित और आदिवासियों के शोषण के लिए होगा। बेगुनाह आतंकी बना दिए जाएंगे। इस कानून का भी सपा के सांसदों ने विरोध नहीं किया था। कहा कि संभल विधानसभा सीट पर सपा का तीस साल से विधायक हैं लेकिन अब तक कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। लोगों को गुमराह किया गया है। सीएए के उपद्रव के दौरान दो युवकों की जान गई उसमें कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। विधायक ने पीड़ित परिवारों का साथ नहीं दिया। ऐसे विधायक को इस बार जनता सबक सिखाए और उनकी पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा भेजने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें