धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर बनी पशुशाला में लगी बल्ली के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। युवक की शादी सात माह पूर्व हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एक गांव निवासी युवक बुधवार की दोपहर घर से भोजन करने के बाद कुछ दूरी बनी पशुशाला की झोपड़ी में चला गया। कुछ देर बाद युवक की भाभी पशुओं को चारा डालने गई तो उन्होंने पशुशाला में युवक का शव फंदे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था, मगर पता नहीं युवक ने क्यों इतना बड़ा कदम उठा लिया। युवक की शादी सात माह पहले ही हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।