फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के बेटे की डेंगू से मुरादाबाद में मौत हो गई है। परिजन शव लेकर घर पहुंचे है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा गया।
विज्ञापन

चंदौसी के जवाहर रोड निवासी व्यापारी प्रेम ग्रोवर के बेटे यश गोवर (17) को तीन दिन पहले बुखार आया था। पहले चंदौसी में ही परिजनों ने यश का उपचार कराया। तबियत में सुधार न होने पर शनिवार की सुबह मुरादाबाद ले जाया गया। वहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे यश की मौत हो गई। सूचना पर व्यापारी प्रेम ग्रोवर के घर सांत्वना देेने वालों का तांता लग गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा, अनुज वार्ष्णेय, वसीम अख्तर, सुशील, छोटू, राजीव चड्डा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें