फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यावती ने 400, 800 व 1500 मीटर की दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय महिला-पुरुष खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 1500 मीटर दौड़ में कन्हैया यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में विद्यावती प्रथम रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को युवा कल्याण विभाग द्वारा गुन्नौर विकास खंड की कृषि उत्पादन मंडी समिति बबराला में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अंजित व महिला वर्ग ने नेहा यादव, 400 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पवन, महिला वर्ग में विद्यावती, 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में ललतेश व महिला वर्ग में विद्यावती, 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में कन्हैया यादव, महिला वर्ग में विद्यावती ने प्रथम स्थान हासिल किया। भारोत्तोलन में प्रशांत ने प्रथम हासिल किया। वहीं लंबी कूद में पुरुष वर्ग में मावेंद्र सिंह, महिला वर्ग में मोहनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 67 किलो भार वर्ग में जोगिंदर, 61 किलो भार वर्ग में अतेंद्र, 65 किलो भार वर्ग में मुकेश, 60 किलो भार वर्ग में गौरव व 53 किलो भार वर्ग में बृजेश ने बाजी मारी। वॉलीबाल में टीसीएल की टीम प्रथम रही। ऊंची कूद में राजवीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में हीरापुर गुन्नौर की टीम विजेता रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बलवंत सिंह, एडीओ वेदराम सैनी, चित्रवीर नाथ, युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें