फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर लगने से सब्जी विक्रेता की मौत, परिजनों ने चार घंटे तक नहीं उठाने दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में संभल-चंदौसी मार्ग पर बोलेरो जुगाड़ को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गई। हादसे में जुगाड़ चला रहे सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उनकी मांग थी कि बोलेरो के मालिक को मौके पर बुलाया जाए। इस दौरान काफी भीड़ लग गई। संभल कोतवाली के अलावा हजरतनगर गढ़ी, नखासा और हयातनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद परिजन मान गए। तब जाकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी लोकेश (25) पुत्र हरपाल ने बाइक के पीछे सामान रखने के लिए जुगाड़ बना रखा है। इसी जुगाड़ में सब्जी भरकर लोकेश सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह में वह मंडी समिति संभल से सब्जी खरीदने घर से निकला था। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली के अड्डे पर सामने से आई बोलेरो ने जुगाड़ को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई।
हादसे में लोकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार मोहम्मदपुर टांडा निवासी युवक और बिलारी निवासी युवक घायल हो गए। यह लोग बोलेरो से गांव मोहम्मदपुर टांडा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर लोकेश के परिजन आननफानन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए। हंगामा करने लगे। बोले कि शव को तब तक नहीं उठाने देंगे जब तक बोलेरो के मालिक को मौके पर न बुलाया जाएगा। हालांकि पुलिस ने खूब समझाया लेकिन चार घंटे तक परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में संभल कोतवाली के अलावा हजरतनगर गढ़ी, नखासा और हयातनगर थाने की पुलिस पहुंची। फिर से परिजनों को समझाया गया। जिस पर परिजन माने और चार घंटे के बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तीन मासूमों के सिर उठा पिता का साया
संभल। लोकेश की मौत पर पत्नी राजकुमारी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोकेश के तीन बच्चे हैं। इसमें चार वर्षीय अंजलि, दो वर्षीय बेटा नकुल और एक वर्षीय बेटी नंदिनी है। इसमें नकुल और नंदिनी पढ़ाई के लिए स्कूल गए हुए थे, लेकिन हादसे की सूचना मिली तो रोते-बिलखते बच्चे भी पहुंच गए। इन मासूमों को देखकर हर आंख नम हो गई। संवाद
हादसे की सूचना मिलने पर राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे
संभल। चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली में सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर सपा, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक लोग मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, भाजपा नेता कपिल सिंघल और सपा नेता सुहेल इकबाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें