फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां की पूजा-अर्चना कर बच्चों की सलामती की मांगी मन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर व लोधियान मोहल्ला स्थित ललिता देवी मंदिर पर बसौड़ा पूजन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर देवी मां की विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद परिवार की खुशहाली व बच्चों की सलामती की मन्नतें मांगीं। मंदिरों के बाहर मेले का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

होली त्योहार के बाद देवी मंदिरों पर बसौड़ा पूजन का आयोजन किया जाता है। सोमवार को कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर व मोहल्ला लोधियान स्थित ललिता देवी मंदिर में बसौड़ा पूजन करने को महिला श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गईं। महिलाओं ने मंदिरों पर पहुंच देवी की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। मान्यता है कि होली से गर्मी का मौसम प्रारंभ हो जाता है जिससे बच्चों में अनेक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाने के लिए बसौड़ा पूजन के दौरान महिलाएं अपने बच्चों को खसरा, काली खांसी, पीलिया, दिमागी बुखार सहित अनेक बीमारियों से बचाने के पूजन कर मन्नतें मांगती हैं। दोनों मंदिरों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिरों के बाहर मेले का आयोजन किया गया, जहां खिलौने, चाट पकौड़ी की स्टाल लगाई गई। इन दुकानों पर पहुंचकर बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। साथ ही चाट पकौड़ी की स्टाल पर पहुंच व्यंजनों का स्वाद चखा। मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें