फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीम ने तीन नकलची पकड़े, विरोध में छात्रों का हंगामा, घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चंदौसी में चल रही एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई से अन्य छात्र विरोध में उतर आए और टीम का घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने बमुश्किल छात्रों को शांत किया। सचल दल प्रभारी ने मामले की वाइस चांसलर से शिकायत की है और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। शुक्रवार से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्र पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। चंदौसी के रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में करीब 500 छात्र परीक्षा दे रहे थे। सुबह करीब 9.25 बजे विश्वविद्यालय की सचल दल की टीम जांच के लिए पहुंची। सचल दल प्रभारी डॉ. रामबाबू ने बताया कि उन्हें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के तीन छात्र नकल करते मिले। छात्रों के पास पर्चियां थीं। उनकी पर्चियां जब्त कर उत्तर पुस्तिकाओं के साथ सील कर दीं। नकलची पकड़े जाने की सूचना संस्थान में फैल गई। इस दौरान कुछ छात्र होकर गए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने टीम को घेराव किया। इंस्टीट्यूट के शिक्षकों के समझाने के बाद छात्र बमुश्किल शांत हुए। हालांकि बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची, पर तब तक मामला शांत हो चुका था।
सचल दल प्रभारी डॉ. रामबाबू ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से की है। साथ ही रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नकलची पकड़े गए हैं। सचल दल प्रभारी की शिकायत पर वाइस चांसलर ने संभल डीएम से भी बात की है। साथ ही अभी परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। सचल दल टीम को संस्थान में दो छात्र नकल करते मिले थे। टीम के साथ अभद्रता अथवा हंगामे जैसी कोई बात नहीं हुई है। अन्य सभी आरोप गलत हैं।
जिलाधिकारी चंदौसी मनीष बंसल ने बताया कि रोटरी इंस्ट्रीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का मामला मेरे संज्ञान में हैं। शुक्रवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही परीक्षा होगी। संभावना है कि दो या तीन दिन में परीक्षा केंद्र भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें