माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के लखनऊ में शपथ ग्रहण के बाद प्रथम बार अपने गृह जनपद पहुंचने पर जगह जगह उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिताया है, उन उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करुंगी।
जिले में सबसे पहले अकरौली चौराहे पर स्थित साईं मंदिर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उनके नाम पर जयघोष किया। इसके बाद उनका काफिला बनियाखेड़ा चौराहे पर पहुंचा। वहां भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्र मौर्य, नेतराम श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, पुष्पलता पाल, मीनाक्षी सागर, कुमुद अग्रवाल, मोक्षिका शर्मा, बबलू प्रधान आदि रहे।
इसके बाद चंदौसी में विश्वकर्मा धर्मकांटे, संजीवनी वाटिका, लहरावन पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, गजराज सिंह, सुधीर मेहरोत्रा, अंकित जैन, डॉ. सुगंधा, सुभाष मिश्रा, मनोज कठेरिया, रामपाल सिंह, विनोद शर्मा, चंद्रसेन छोटू, शुभम अग्रवाल, टी एस पाल, हरर्वेश सिंह, रामजी तोमर, संजय बंसल, आकाश आहूजा आदि रहे।