फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रखी ईंटों में घुसी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल-गवां मार्ग पर अनियंत्रित बाइक गांव लधनपुर में सड़क किनारे रखी ईंटों में जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी गोपाल पुत्र जसपाल सिंह (16) शनिवार को शाम खिरनी में किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। उसके साथ धीरेंद्र पुत्र चंद्रपाल भी था, जो पीछे बैठा हुआ था। बताया जाता है कि संभल-गंवा मार्ग पर गांव के निकट ही किसी वाहन से बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखी ईंटों में जा घुसी। इससे दोनों को गंभीर चोट लगी। गोपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि हमें कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें