फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के सांसद डा. बर्क बोले भाजपा को छोड़िए, समाजवादी ही काम नहीं कर रही मुसलमानों के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को छोड़िए, सपा ही नहीं कर रही मुसलमानों के लिए काम : बर्क
विज्ञापन

एमएलसी के चुनाव के दौरान मतदान करने के बाद लौटते समय मीडिया कर्मियों से कही ये बात
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अब उनका वीडियो अपनी पार्टी के खिलाफ दिए गए बयान का सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि भाजपा क्या सपा ही मुसलमानों के पक्ष में कोई काम नहीं कर रही। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा का विषय इसलिए है क्योंकि डा. बर्क सपा से ही संभल के सांसद हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एमएलसी के लिए मतदान हुआ है। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क भी मतदान के लिए संभल ब्लॉक पहुंचे थे। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल करने शुरू किए। इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम कर रही है या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से वह संतुष्ट नहीं हैं। भाजपा सरकार मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। इसी दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा को छोड़िए समाजवादी पार्टी ही मुसलमानों के हितों में काम नहीं कर रही। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में सवार होकर चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें