फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सड़क पर दौड़ रहे दो युवकों को चोरी करने के शक में पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार की रात गोलघर पर दौड़ते हुए जा रहे दो युवकों को लोगों ने चोरी के शक में पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। लोगों का शक था कि युवक कहीं से चोरी की घटना को अंजाम देकर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की वीडियोग्राफी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक गोलघर के पास सड़क पर दौड़ते हुए जा रहे थे। तभी वहां खड़े कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। तभी पीछे से 12-13 युवक आ पहुंचे। दोनों युवकों को सभी लोग बड़ा महादेव शिव मंदिर पर लेकर पहुंचे। यहां दोनों युवकों की पिटाई की गई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह किसी दावत में आ रहे हैं, जल्दी घर पहुंचने के लिए दौड़ रहे थे।
घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दोनों युवक मोहल्ला नोनवाला में सूने मकान से चोरी करके आए हैं। दोनों युवक की तलाशी लेने पर उनके पास कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस मोहल्ला नोनवाला सूने मकान पर पहुंची। मगर मकान के मेन गेट पर ताला लगा था। इसके बाद पुलिस ने युवकों की वीडियोग्राफी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचे युवकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया और जरूरत पड़ने पर कोतवाली लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें