संभल। सिरसी में रेलवे स्टेशन के नजदीक रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते दो दिन में दो बार फुंक गया। जिससे दो मोहल्लों के सेकड़ों घरों में अंधेरा छाया रहा। लोग गर्मी में बेहाल रहे। रेलवे स्टेशन पर रखा ट्रांसफार्मर शनिवार की रात में ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया था। रविवार को विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर बदल कर दूसरा रखवा दिया था।
रविवार की देर शाम ट्रांसफार्मर को जब बिजली की सप्लाई दी गई, तो ओवरलोडिंग के चलते वह ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। लगातार दो दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला शर्की और मोहल्ला चौधरियान के सैकड़ों घरों में अंधेरा छाया रहा।
घरों में लगे इंवर्टर भी कुछ ही घंटो में जवाब दे गए। लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर में ट्रीपिंग की समस्या बनी रहती है। जिससे इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।