फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो बुजुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। जिले में मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू और वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। सैदपुर इम्मा और सीढलमाफी गांव में इसका असर अधिक है। सीढलमाफी गांव में बुखार से दूसरी मौत हुई है, जबकि सैदपुर इम्मा में बुखार से पहली मौत हुई है। मौतों से दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनौटा के गांव सैदपुर इम्मा निवासी बुजुर्ग महिला भगवती देवी को पंद्रह दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद उनका उपचार गांव में ही झोलाछाप से चल रहा था। बुखार कम नहीं हुआ और बुधवार की देर रात बुजुर्ग महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। इसी गांव में करीब अस्सी फीसदी महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बुखार की चपेट में हैं। इसके चलते भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। गांव के निवासी ताहिर हुसैन और नवाब जान का कहना है कि गांव में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करने के लिए पहुंचने वाली टीम को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं सीढ़ल माफी गांव में बुजुर्ग शोभाराम (65) की गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे बुखार से मौत हो गई। बताते चले कि बीते बुधवार को भी गांव में एक मौत हो चुकी है।
दोनों गांवों में शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी और परीक्षण में जो भी सामने आएगा उसके अनुरूप उनका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें