बनियाठेर। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के चार आरोपी वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही चार युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी 11 सितंबर को युवती के परिजनों को हुई, उन्होंने चारों आरोपियों के विरुद्ध 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों में से राहुल वाल्मीकि व उमेश कश्यप को रविवार की दोपहर दो बजे घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जबकि विजय वाल्मीकि व नरेश प्रजापति अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।