फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेटा में स्वास्थ्य शिविर में किया गया 233 रोगियों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जनेटा। तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में पिछले 15 दिन से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में दूसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

रविवार को नरौली सीएचसी के डॉ. अरशद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव जनेटा के इस्लामिया मदरसे में कैंप लगाया। ग्रामीणों ने कैंप में पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बुखार सहित अन्य रोगियों को दवा का वितरण किया गया। कैंप में 233 लोगों की ओपीडी हुई, जिसमें 163 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। 31 लोगों में त्वचा रोग की समस्या पाई गई, जबकि 39 लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। 40 पीड़ितों की मलेरिया परीक्षण के लिए स्लाइड तैयार कराई गई। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य कैंप जारी रहेगा।
गांव की सफाई के लिए लगाए गए अतिरिक्त सफाई कर्मी
चंदौसी। गांव जनेटा में बुखार की समस्या से निजात दिलाने के स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बड़ा दी है। साथ ही गांव की सफाई व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। गांव में तीन सफाई कर्मियों की नियुक्त है। गांव की आबादी बड़ी होने के चलते रविवार को अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर नाले व नालियों से गंदगी निकलाने का कार्य किया गया। ग्राम प्रधान चौधरी आरिफ अली ने बताया कि गांव में लगातार फॉगिंग व दवा का छिड़काव कराया जा रहा हैं। गली मोहल्लों की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

जनेटा शिविर में 233 लोगों की ओपीडी हुई है, जिसमें 163 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। सभी को दवाई दी गई है। मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए 40 रोगियों की स्लाइड तैयार कराई है।
विज्ञापन

डॉ. विश्वास अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी नरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें