चंदौसी। ब्लाक बनियाखेड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने फीता काटकर किया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एलईडी बल्ब से झालर बनाने का प्रशिक्षण गया। इसके बाद महिलाओं को गांव में जगह उपलब्ध कराने के बाद कार्य दिलाकर आत्म निर्भर बनाया जाएगा।
कार्यकारी संस्था बालेसरी इलेक्ट्रिकल एंड सोलर एलर्जी के संजय बालेसरी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें एलईटी बल्ब, झालर, सोलर की लाइटेन सहित एलईटी सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं अपने गांव में कार्य प्रारंभ करेंगी। जिन्हें संस्था द्वारा सामान उपलब्ध कराकर उनसे प्रोडक्ट बनवाए जाएंगें। इसके बाद महिलाओं को पारिश्रमिक दिया जाएगा। जो महिलाओं के समूह अपना स्वयं का कार्य खोलना चाहती है। उन्हें कच्चा माल उपलब्ध कराकर उनकी मदद की जाएगी। ताकि उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिल सके। संस्था द्वारा इस तरह महिलाओं को आत्म निर्भर बनाएंगी, ताकि वह अपनी आजीविका चला सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह, परियोजना निदेशक रमेश कुमार, जिला मिशन प्रबंधक मोहन लाल, संजय गुप्ता, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।