फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम का प्रमुख कारण बन रहा ई-रिक्शा का संचालन

विज्ञापन
चंदौसी में बाजार में ई-रिक्शाओं के चलते लगा जाम - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में ई-रिक्शा की संख्या में बढ़ोतरी होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रोजाना व्यस्त बाजारों में ई-रिक्शा के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। जाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि पुलिस के बनाए गए ट्रैफिक प्लान का पालन होता नजर नहीं आ रहा। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूरा शहर जाम की जद में है। इसका मुख्य कारण ई-रिक्शा का बेतरतीब संचालन माना जा रहा है। शहर में काफी संख्या में ई-रिक्शा का संचालन होने से बड़ा बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, बिसौली गेट, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, पसरट्टा बाजार, बर्तन बाजार, जारई गेट, सीकरी सहित अन्य बाजारों में रोजाना जाम लगना आम बात हो गई।
जाम में फंसकर नागरिकों को घंटों खुलने का इंतजाम करना पड़ता है। इससे परेशानी के साथ-साथ समय भी बर्बाद होता है।
चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से चलाते हैं, जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों ओर ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। इसमें ई-रिक्शा का शहर में घुसने व बाहर निकलने का रूट तैयार किया था। कुछ दिन शहर में ई-रिक्शा का संचालन ट्रैफिक प्लान के तहत किया गया। बाद में धीरे-धीरे प्लान चौपट हो गया और ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी करने लगे। त्योहार पर बाजार में भीड़ अधिक होने पर जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें