फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी होने पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित कोल्ड स्टोरों में आलू का भंडारा किया जा रहा है। हाईवे किनारे आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। जिससे पिछले 15 दिनों से पथरा तिराहा से लेकर ओरछी चौराहे तक जाम की स्थिति बनी हुई है। दिन में कई बार जाम लगने से वाहनों स्वामियों व नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पथरा तिराहा से लेकर ओरछी चौराहे तक आधा दर्जन कोल्ड स्टोर है। इन कोल्ड स्टोरों में आलू भंडारण का कार्य पिछले 15 दिनों से किया जा रहा है। जिससे कोल्ड स्टोरों के बाहर आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें लगी है। हाईवे किनारे बेतरतीब ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी होने से दिन में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे आधा से पौन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। नागरिकों और वाहनों स्वामियों के कहने बाद भी ट्रैक्टर स्वामी अपने वाहनों की हाईवे किनारे तरीके से खड़ा नहीं कर रहे हैं। जिससे जाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली चंदौसी व जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा का बॉर्डर होने के कारण पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें