फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज, पूजा अर्चना के लिए सजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन (श्रावण) का रविवार से शुभारंभ हो गया। आज सावन का पहला सोमवार है। इसके लिए शिवालयों में विशेष साफ-सफाई की गई। मंदिरों में साज सज्जा का भी ख्याल रखा गया। कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के साथ ही भक्त दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे। पहले की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा पर पाबंदी है, लेकिन मंदिरों में गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य का भागीदार बना जा सकता है।
विज्ञापन

असमोली के गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, संतोषपुरी सन्यास आश्रम अट्टा अतौरा, पातालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार के लिए जलाभिषेक की तैयारियां की गई है। मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साज सज्जा की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंदिरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई है। संतोषपुरी सन्यास आश्रम अट्टा अतौरा के पुजारी अनंतपुरी महाराज ने बताया कि भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें