फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म से अयोध्या में छाईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में रामबाग धाम के रंगमंच पर श्रीरामलीला नाट्य परिषद के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को श्रीराम जन्म, ताड़का वध का कलाकारों ने भावपूर्ण तरीके से मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ललित किशोर गुप्ता व पारुल गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत पूजन व आरती के बाद रामलीला का विधि-विधान से मंचन प्रारंभ किया गया। रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया जाता है कि अयोध्या में राजा दशरथ के यहां एक साथ चार-चार पुत्रों का जन्म होता है। पूरी अयोध्यावासी खुशी मना रहे हैं। नामकरण के दौरान चारों पुत्रों के नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न रखे जाते हैं। चारों राजकुमारों के बड़े होने पर ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगते हैं। बाद में श्रीराम व लक्ष्मण ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गिरिराज किसोर, नवीन चौधरी, हीरा लाल, अमित, ओमेंद्र वार्ष्णेय, अमित केएस, संजीव वार्ष्णेय, कपिल राजा, दीपक सोनू, सूर्य नारायण, विनीत गुप्ता, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें