फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होठों पर हंसी खिली है, आंखों से बहता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका की ओर से गांधी पार्क में चल रहे दीपावली मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान कवियों ने खूब वाहवाही लूटी। सम्मेलन की अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने व संचालन सौरभ कांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कवि माधव मिश्र ने कहा, होठों पर हंसी खिली है, आंखों से बहता पानी। मानव तेरे जीवन की, यह कैसी करुण कहानी। मेरठ से आई तुषा शर्मा ने श्रृंगार के गीतों से खूब तालियां बटोरी। सिकंदराराऊ से आए हास्य व्यंगकार देवेंद्र शूल ने लोगों को बहुत हंसाया। आलोक वेजान के मुक्तकों पर तालियां बहुत बजी। रुड़की से आए विनीत ने व्यंग कविताओं से जनता के मन को आजकल पर सोचने को मजबूर कर दिया।
सुखवीर सिंह गौर ने बहुत अच्छा काव्य पाठ किया। हिमांशु भारद्वाज ने लय में गीत प्रस्तुत कर सबको गुदगुदाया। संचालन करते हुए कवि सौरभ कांत शर्मा ने कहा कि हम तो संभल बासी है, सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गाजियाबाद से आए स्वदेश यादव ने ओज का गीत सुनाया। मीरगंज(बरेली) से आए देवेंद्र शर्मा ने व्यंगों से सभी को झगझोरा। कवि सम्मेलन का उद्घाटन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, पालिका अध्यक्ष इंदूरानी, अधिशासी अधिकारी राजकुमार, नरौली ईओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। इस मौके पर लालाराम दिवाकर, हरेंद्र कोली, तरूण नीरज, ऋषभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें