फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बंद मकान के ताले तोड़ नकदी और जेवर समेट ले गए चोर, लगन समारोह में शामिल होने गया हुआ था परिवार

Sun, 03 Jul 2022 12:37 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

मकान मालिक पत्नी और बच्चों सहित लगन समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। उन्होंने तीन लाख रुपये नकदी और पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए।
 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर चितौरी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से नकदी और जेवर समेट कर ले गए। परिवार के लोग पड़ोसी व्यक्ति के बेटे के लगन समारोह में शामिल होने गए थे। रात को दो बजे लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने में जुटी है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव अकबरपुर चितौरी निवासी रामबाबू की गांव में ही क्लीनिक है। क्लीनिक से सटाकर बने मकान में वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात 10 बजे रामबाबू अपने परिवार के साथ पड़ोसी के बेटे के लगन समारोह में शामिल होने मुरादाबाद गेट स्थित एक धर्मशाला में गए थे।  

घर के मेन गेट पर ताला लगा था। रात दो बजे रामबाबू की पत्नी संतोष कुमारी अपने बच्चों के साथ घर लौटी, तो मुख्य गेट पर लगा हुआ ताला गायब था। महिला दूसरी मंजिल पर पहुंची तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में सामान बिखरा व अलमारी का भी ताला टूटा था। यह देख महिला के होश उड़ गए। उसने घटना की सूचना अपने पति को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पति रामबाबू अपने कुछ परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला ने बताया कि अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकदी नहीं हैं। उसकी बहन के पुत्र की शादी के लिए खरीदा जेवर व उसका जेवर नहीं था। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर वापस लौट गई। 

पीड़ित रामबाबू ने पुलिस से घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने और घटना की रिपोर्ट दर्ज की मांग की है। रविवार की सुबह पुलिस पीड़ित के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें