फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन माता झारखंडे देवी मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली(संभल)। मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव सरथल में चोरों ने माता झारखंडे देवी मंदिर के पीछे के जाल को काट दिया और देवी प्रतिमा से जेवर और नकदी ले गए। सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। मंदिर में चोरी से आसपास क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बिलारी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चंदौसी-संभल मार्ग स्थित गांव सरथल में प्राचीन माता झारखंडे देवी का मंदिर है। जो आसपास ग्रामीण क्षेत्र के अलावा संभल, बिलारी, मुरादाबाद, रामपुर, चंदौसी, बदायूं के भक्तों की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाते हैं। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के पीछे बना लोहे का जाल काट लिया और माता की प्रतिमा पर लगे सोने के जेवर, चांदी के छत्र, मंदिर में लगे पीतल के घंटे व नकदी साफ कर ले गए। इस समय मंदिर से सुबह को प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे माता के भक्त गेंदन लाल व प्रेम मंदिर पहुंचे और मंदिर के गेट का ताला खोल अंदर पहुंचे, तो नजारा देख दंग रह गए। दोनों ने घटना की ग्रामीणों व मंदिर प्रबंधक ब्रह्मानंद सक्सेना को दी। घटना की सूचना पर थाना बिलारी की गांव जरगांव पुलिस चौकी के पुलिस ने पहुंच घटना की जानकारी की।
मंदिर प्रबंधक ब्रह्मानंद सक्सेना ने बताया कि चोर मंदिर से माता प्रतिमा पर लगे आठ तोला सोना के जेवर, दो किलो चांदी के छत्र, मंदिर में लगे दो कुंडल पीतल के घंटे व पांच हजार रुपये की नकदी सहित छह लाख रुपये का सामान ले गए। उनकी तहरीर पर थाना बिलारी में चोरी की रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें