फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से हुआ सोशल मीडिया पर चले प्रसंग का अंत, पिटाई के साथ हुआ, महिला के परिजनों ने जमकर धुनाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो महीने पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। शादीशुदा महिला के परिजनों को जब इस दोस्ती की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

फेसबुक के अलावा वाट्स एप पर भी बातचीत की जानकारी महिला के परिजनों के सामने आ गई। महिला जिस युवक से बातचीत करती थी उसको महिला के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर एसडीएम कोर्ट पर बुला लिया और जैसे ही युवक पहुंचा तो महिला के परिजन टूट पड़े। लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया और कोतवाली ले गई। महिला के परिजनों को भी कोतवाली ले जाया गया, जहां बाद में समझौता हो गया।
नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय निवासी एक शादीशुदा युवक की दो महीने पहले संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। यह दोस्ती ज्यादा बढ़ी तो वाट्स एप पर भी बातचीत होने लगी। महिला के बेटे ने एक दिन यह चैटिंग देख ली। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी। बाप-बेटे ने मिलकर युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसी मोबाइल फोन से युवक से उसी अंदाज में बात की गई जैसी महिला करती थी। कहीं घूमने जाने की बात कहकर युवक को बुधवार को सुबह 11 बजे एसडीएम कोर्ट पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक जब वहां पहुंचा तो महिला के बेटे ने उसे पहचान लिया। इसी दौरान महिला के परिजन लाठी-डंडे लेकर युवक पर भिड़ गए। सरेराह जमकर मारपीट की गई। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाया और कोतवाली ले आई। महिला के परिजनों को भी पुलिस साथ ले गई। संभल कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद समझौता हो गया है। तहरीर नहीं मिली तो कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें