बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा निवासी युवक ने दीमक पर डालने वाली दवा का सेवन कर लिया। युवक के उल्टी करने पर परिजनों को जानकारी हुई। युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव बनियाखेड़ा निवासी जयवीर मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे खेत पर दीमक पर डाली वाली दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जयवीर घर पहुंचा और उल्टी करने लगा। परिजनों को दुर्गंध आई तो युवक से पूछताछ की।
जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। युवक द्वारा दीमक पर डालने वाली दवा का सेवन करने का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।