फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगा चोरों ने सराफा दुकान से उड़ाए लाखों के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव स्थित सराफा की दुकान को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया है। चोर दुकान में नकब लगाकर करीब आभूषण और नकदी समेत करीब दस लाख का माल ले गए। दुकान स्वामी महिला को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सौंधन निवासी रेखा वर्मा गांव के बाजार मेें सराफा की दुकान है। रविवार की शाम को तय समय पर दुकान बंद कर महिला घर चली गईं। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गईं। दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगा था, साथ ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे। पीड़ित महिला ने बताया कि नकब लगाकर दुकान में घुसे चोर आलमारी में रखे करीब दस किलोग्राम चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर के साथ तीस हजार की नकदी समेत दस लाख का माल ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जिससे घटना का खुलासा जल्द किया जा सके। वहीं दूसरी ओर सराफा की दुकान में हुई चोरी की घटना से अन्य कारोबारियों में रोष व्याप्त है। कारोबारियों ने घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें