बहजोई। गांव रंपुरा में ध्वजा मेले के जुलूस में शनिदेव की झांकी रही आकर्षण का केंद्र रही। वहीं खाटूश्याम बाबा की झांकी देखने के लिए भी भीड़ उमड़ी।
सोमवार को सुबह काली व चामुंडा माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। महाआरती का प्रसाद वितरण किया। बाद में अपराह्न करीब चार बजे ध्वजा मेले के जुलूस का शुभारंभ गांव के मंदिर से हुआ। जुलूस में राधा-कृष्ण व शनिदेव मंदिर की झांकी भी दर्शकों का मन मोह रही थी। वहीं दूसरी झांकियां भी जुलूस की शोभा बढ़ा रही थीं। जुलूस गांव के गली-मोहल्लों से होते हुए देर शाम काली माता मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस व पीएसी तैनात रही। इस बीच मेले में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीदीं। बच्चों ने चाट-पकौड़ी खाकर चटखारे लगाए और झूले का लुत्फ उठाया। आयोजकों में ग्रामप्रधान चंद्रपाल शर्मा समेत राजकुमार उर्फ राजू वार्ष्णेय, अजय कुमार लल्ला, मोनू वार्ष्णेय, अनमोल उर्फ अन्नू, हिमांशु, मेघांक, मुन्नालाल, लक्ष्मी नारायन, पवन कुमार व भुवनेश का सहयोग रहा।