फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं बाबा खाटू श्याम व राधा-कृष्ण की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कहीं बाबा खाटू श्याम व राधा-कृष्ण का फूल बंगला आकर्षण का केंद्र रहा, तो कहीं बाबा महाकाल की झांकी दर्शकों का मन मोह रही थी, तो कहीं माता महाकाली का अखाड़ा देखने को दर्शक उमड़ रहे थे। मौका था पुराना बाजार श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर में निकाली गई श्रीराम वरयात्रा का।
विज्ञापन

रविवार को शाम पांच बजे करीब संभल रोड से श्रीराम वरयात्रा का शुभारंभ हुआ। वरयात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की स्वचलित झांकी थी। इसके बाद लांगुरियों के बीच खेलता माता महाकाली का स्वरूप अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा था। बाद में बाबा महाकाल का झांकी फूल-मालाओं व विद्युत उपकरणों से सजी थी। इसके बाद बाबा खाटू श्याम का फूलों से सजा रथ श्रद्धालु हाथों से खींच रहे थे। रथ की शोभा देखते ही बन रही थी।
वहीं उड़ते हुए वीर हनुमान जी की झांकी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही थी। राधा-कृष्ण का फूल-बंगला देखने को आसपास दर्शकों की भीड़ रही। भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का सिंहासन विद्युत उपकरणों से सजा चल रहा था। सिंहासन से श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस बीच बैंड-बाजों से निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। श्रीराम वरयात्रा में निर्दोष कुमार कठैरिया, अजय तंबाकू, तीरथ वार्ष्णेय, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, कपिल गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें