संभल। दीपावली को लेकर सपाइयों ने चीनी वस्तुओं का प्रयोग न करने की अपील करते हुए लोगों को मिट्टी के दीये बांटे। साथ ही चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की है।
नगर के शंकर चौराहे पर सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर जलाने के लिए लोगों को मिट्टी के बने दीये बांटे। साथ ही चीनी वस्तुओं का उपयोग न करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अपने देश की माटी से बनी स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें। कहा कि बाजार में भारी संख्या में चीनी वस्तुओं की जमकर बिक्री हो रही है। इसका असर हमारी आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा।
कहा कि हमें चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी चीजें अपनानी होंगी। जिससे देश की तरक्की हो सके। इस दौरान डॉ. मुस्तकीम, टिंकू सागर, अमन वाल्मीकि, विकास, डॉ. रशीक अनवर आदि रहे।