फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
जुनावई में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। निजी नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने निजी नर्सिंगहोम को सील किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुन्नौर थाना क्षेत्र के राजकुमार शर्मा ने अपनी पुत्रवधु को डिलीवरी के लिए जुनावई के पतरिया रोड पर स्थित निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। डिलीवरी के दौरान उनकी पुत्रवधु की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्टाफ वहां से फरार हो गया। उन्होंने अपने पुत्र मनोज कुमार शर्मा के साथ आपरेशन रूम में जाकर देखा, तो उनकी पुत्रवधु प्रियंका शर्मा मृत पड़ी थी। गर्भवती की मौत की सूचना मिलने पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी नर्सिंगहोम पहुंच गए। सभी ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गर्भवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें