फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीमार मिले वेंटिलेटर, कैसे बचाएंगे इमरजेंसी में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नोडल अधिकारी के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में लगे वेंटिलेटर बीमार मिले। विद्युत सप्लाई की दिक्कत के चलते वेंटिलेटर चालू करने में करीब 20 मिनट का समय लग गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा हवाई लग रहा है। नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डा. मनीष कुमार चावला को शासन द्वारा संभल जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शुक्रवार को सहारनपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. मनीष कुमार चावला जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयार किए गए 10 वेंटिलेटर के वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी कोरोना के वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वेंटिलेटर शुरू कराने के लिए कर्मचारियों से कहा तो वे 20 मिनट बाद वेंटिलेटर चालू कर सके। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं, मीडिया से मुखातिब होते वक्त नोडल अधिकारी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी वार्ड प्रभारी की है। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें